उत्तराखंड : युवा कलमकार अनोज बनाली के नाम बड़ी उपलब्धि, इला चंद्र जोशी पुरस्कार से होंगे सम्मानित

बड़कोट : उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले रचनाकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरगाड़ी निवासी युवा साहित्यकार दुई आखर कविता संग्रह के रचयिता अनोज सिंह बनाली को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान के तहत इला चंद्र जोशी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह सम्मान साहित्य सृजन, साहित्यिक सेवा और रचनात्मक योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के अंतर्गत चयनित साहित्यकार को 50,000 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र, सम्मान-चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट किए जाएंगे। सम्मान समारोह का आयोजन 30 मार्च 2026 को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री कार्यालय, न्यू कैंट रोड में किया जाएगा, जहां प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे।

अनोज सिंह बनाली के इस चयन से बड़कोट क्षेत्र सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, साहित्य प्रेमियों एवं सामाजिक संगठनों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। उनका कहना है कि इस सम्मान से न केवल एक रचनाकार को पहचान मिली है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति और साहित्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम वनवास प्रसंग ने भावुक किया जनमानस, जीवंत अभिनय से छलकी श्रद्धालुओं की आँखें

Wed Mar 25 , 2026
​ज्योतिर्मठ। धार्मिक नगरी ज्योतिर्मठ के गांधी मैदान में नरसिंह नवदुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महायज्ञ के चौथे दिन ‘राम वनवास’ के अत्यंत भावुक प्रसंगों का मंचन किया गया। जैसे ही मंच पर माता कैकेयी द्वारा राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजसिंहासन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!