सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉर्पस फंड एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की गई है।

बैठक में समिति द्वारा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8 हजार प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की गई है।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग के द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्राप्त मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।

बैठक में अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह एवं समितियों के सदस्यगण लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा एवं शशि शर्मा उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed Jul 22 , 2026
कोटद्वार : बीती 19 जुलाई को वादी विभाष अग्रवाल निवासी जौनपुर, कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 22 मार्च को रघुवीर नाम का व्यक्ति उनके पास आया तथा स्वयं को कोटद्वार निवासी बताते हुए आर्थिक आवश्यकता होने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!