शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 50 दिन की बढ़ी समय सीमा, लेकिन शिक्षक संघ ने उठाया बड़ा सवाल

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से आज की बड़ी खबर शिक्षा विभाग के द्वारा शासन से शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर अतिरिक्त समय मांगा गया था जिस पर शासन ने मंजूरी प्रदान की है,शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 50 दिन का समय दे दिया गया है,जिसको लेकर आदेश भी जारी हो गया है,लेकिन तबादले उन्ही शिक्षकों के हो सकेंगे जो ट्रांसफर एक्ट की धारा 17 (1 ) ख के तहत आते है। वो भी 5 मानक के तहत जो शिक्षक आते हैं,वह 5 मानक भी आपको बताते हैं,जो शिक्षक गम्भीर बीमारी से ग्रस्त हैं,पति – पत्नी सरकारी सेवा में है,विदुर या तलाक शुदा शिक्षकों के साथ जिन शिक्षकों के परिजनों भी गम्भीर बीमारी की दिशा में आते है उनके ही ट्रांसफर हो सकेंगे।

शिक्षक संघ ने फैसले का किया स्वागत लेकिन जताई आपत्ति

राजकीय शिक्षक संगठन के अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है कि शिक्षकों की ट्रांसफर को लेकर जो 50 दिन का दिन का समय दिया गया है, वह स्वागत योग्य कदम है । इस पर राजकीय शिक्षक संघ खुशी जाहिर करता है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि दुर्गम से दुर्गम और सुगम से दुर्गम, दुर्गम से सुगम अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर भी किए जाने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है, जो उन शिक्षकों के साथ अन्याय है जो ट्रांसफर के पात्र तो है लेकिन उनके ट्रांसफर नहीं हो पा रहे है। विभाग को ऐसे शिक्षकों के बारे भी भी सोचना चाहिए जो सालों से ट्रांसफर की आशा लगाये बैठे है, लेकिन वह एक ही स्कूल में सालों से जमे हुए हैं।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीति आयोग के साथ विकास एजेंडे पर मंथन, स्वास्थ्य से जल संरक्षण तक कई मुद्दों पर जोर

Thu Jul 9 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य के समग्र एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आजीविका संवर्धन, जल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!