गुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार पहुंचे तीन नाबालिग, पुलिस की तत्परता से सुरक्षित लौटे अपने परिवार के पास

कोटद्वार : कभी-कभी बच्चों का मासूम गुस्सा उन्हें ऐसे कदम उठाने पर मजबूर कर देता है, जिसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। 30 मई को कोटद्वार क्षेत्र के किशनपुरी-कलालघाटी में तीन नाबालिग बालक संदिग्ध अवस्था में भटकते हुए पाए गए। सूचना मिलने पर कोटद्वार पुलिस टीम ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चौकी कलालघाटी लाया तथा उनसे बातचीत की।

बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि वे डोईवाला (देहरादून) के निवासी हैं तथा घर में माता-पिता की डांट से नाराज होकर गुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार आ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की। बच्चों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की गई तथा डोईवाला पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया। 

पुलिस के निरंतर प्रयासों से शीघ्र ही बच्चों के परिजनों से संपर्क स्थापित हो गया। जब परिजन चौकी कलालघाटी पहुंचे जिसके उपरांत तीनों नाबालिग बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026 का हुआ आगाज, सीमान्त नीति घाटी में दौड़ेगा रोमांच का कारवां

Mon Jun 1 , 2026
चमोली : उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग एवं भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई एवं 01 जून 2026 तक सीमांत नीति घाटी में आयोजित होने वाले “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026” का आज भव्य शुभारम्भ हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा सीमांत क्षेत्रों की सांस्कृतिक एवं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!