डीएम नितिका खण्डेलवाल से मिली गढ़वाली फीचर फिल्म “मार्छ” की टीम; लोकभाषा, लोक संस्कृति और उत्तराखंडी जीवन शैली के संरक्षण का सार्थक प्रयास

  • गढ़वाली फिल्म ‘मार्छ’ की टीम ने डीएम नितिका खण्डेलवाल से की भेंट, स्थानीय सिनेमा को बढ़ावा देने की अपील

टिहरी : गढ़वाली लोकभाषा, लोक संस्कृति और उत्तराखंड की पारंपरिक जीवन शैली पर आधारित फीचर फिल्म ‘मार्छ’ की टीम ने शुक्रवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं कलाकारों ने फिल्म की विषयवस्तु, उद्देश्य और उत्तराखंडी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की जानकारी दी।

फिल्म की टीम ने बताया कि देहरादून में सराहनीय प्रदर्शन के बाद अब ‘मार्छ’ का प्रदर्शन नई टिहरी के त्रिहारी सिनेमा हॉल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म उत्तराखंड की लोकभाषा, लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है।

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय भाषा और संस्कृति पर आधारित रचनात्मक प्रयास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सिनेमाघरों तक पहुंचकर गढ़वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया, ताकि उत्तराखंड की मातृभाषा, लोककला और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूती मिल सके।

फिल्म के निर्माता रोहित शर्मा, निर्देशक शिवनारायण सिंह रावत, क्रिएटिव डायरेक्टर धीरज वर्मा व संगीतकार रणजीत सिंह है। फिल्म में अर्जुन चंद्रा, कामिनी, सुनील कुमार गुप्ता, सुमन गौड़, अजय सिंह बिष्ट, अंशिका शर्मा और संजय बडोनी ने अपने सशक्त अभिनय से कहानी को जीवंत बनाया है।

इस अवसर पर फिल्म की टीम ने भी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्थानीय सिनेमा का समर्थन करें, जिससे भविष्य में भी उत्तराखंड की संस्कृति और लोकजीवन पर आधारित गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण निरंतर होता रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने की एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समयबद्ध आर्थिक सहायता देने के निर्देश

Fri Jul 10 , 2026
देहरादून : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के निदेशक उत्तम प्रकाश ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार, देहरादून में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक का उद्देश्य लंबित मामलों की प्रगति का आकलन करना और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय एवं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!