पूरा भुगतान, फिर भी अधूरा निर्माण; आप ने उठाए सवाल

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया के नेतृत्व में दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य से मुलाकात की और 500 बेड की नई विंग, छात्रावास तथा फैकल्टी आवास के अधूरे निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी को पूरा भुगतान किए जाने के बावजूद कार्य अधूरा है, जो सरकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का उदाहरण है।

प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि दून मेडिकल कॉलेज राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, लेकिन 500 बेड की नई विंग शुरू न होने से हजारों मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रावास और फैकल्टी आवास अधूरे होने से छात्रों और चिकित्सकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

आप  ने मांग की कि अधूरे निर्माण कार्य को 30 दिनों के भीतर पूरा करने की लिखित समय-सीमा घोषित की जाए। साथ ही पूरे मामले की विजिलेंस जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए तथा अब तक हुए खर्च और भुगतान का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए। पार्टी ने संबंधित विभाग और कॉलेज प्रशासन की जवाबदेही तय करने की भी मांग की।

प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा और निर्माण कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर केवल घोषणाएं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी दून मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में श्याम बाबू पाण्डेय, मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना, सह सचिव जितेन पंथ, पुंडीर, सीपी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में ‘बेबी डू डाई डू’ का जादू बरकरार, स्टार कास्ट ने दर्शकों का जताया आभार

Fri Jul 10 , 2026
देहरादून। फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को देहरादून में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह से फिल्म के लगातार हाउसफुल शो चल रहे हैं। दर्शकों के इसी उत्साह और समर्थन के लिए फिल्म की पूरी टीम देहरादून पहुंची और प्रशंसकों का धन्यवाद किया। ‘इंडिया दर्शन’ अभियान […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!