उत्तराखंड में भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

रुद्रप्रयाग : जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीरी से औरिंग की ओर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस की कोतवाली ऊखीमठ टीम और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी और एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

रात के अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों के बीच जवानों ने खाई में उतरकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीसरे शव को निकालने का प्रयास जारी रहा। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों मृतक रुद्रप्रयाग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धालुओं के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट

Thu Apr 23 , 2026
बद्रीनाथ : भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!