श्रद्धालुओं के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट

बद्रीनाथ : भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

कपाट खुलने के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। कपाट खुलते ही हजारों भक्तों ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पूरा धाम ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था लागू की गई है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके।

चारधाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही अब यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

Thu Apr 23 , 2026
चमोली : भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा बद्रीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!