उत्तराखंड अपडेट : अगले पांच दिनों में पहाड़ से मैदान तक ऐसा रहेगा मौसम

देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों (3500 मीटर से अधिक) में बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश या मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

31 मार्च : उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ वर्षा और 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, राज्य के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

01 अप्रैल : पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

02 अप्रैल : पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

03 अप्रैल : उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

04 अप्रैल : इन ही पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

05 अप्रैल : राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है, जबकि शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि खराब मौसम के चलते तापमान में गिरावट और आवागमन में दिक्कतें आ सकती हैं।

 
 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवाल में रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 1015 लोगों की जांच

Tue Mar 31 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। देवाल के संगम मैदान में आयोजित निशुल्क मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थ्य शिविर में 1015 लोगों की स्वास्थ्य की जांच व दवाइयां दी गई। शिविर में बेस अस्पताल श्रीनगर, मैक्स अस्पताल देहरादून व सयुंक्त चिकित्सालय श्रीनगर के 25 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की। महिला मंगल दल तलौर की महिलाओं ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!