उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता का भूकंप, देर रात हिली धरती

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार रात 10:23 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली-रुद्रप्रयाग-बागेश्वर सीमा के पास पहाड़ी क्षेत्र में बताया गया है। भूकंप के झटके जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पौड़ी समेत आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। रात में अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सार्वजनिक जगह जाम छलकाना पड़ा भारी, 29 पर कार्रवाई

Wed Oct 7 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करना 29 लोगों को भारी पड़ गया। थानाध्यक्ष गोपेश्वर नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर खुले में शराब पी रहे 29 लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!