UKD की रणनीतिक बैठक, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की केंद्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक रविवार को चंद्रापुरी-स्यालसौड़ में आयोजित हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई और बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

हर सीट पर चार संभावित उम्मीदवार

बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेतृत्व ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा सीट पर चार-चार संभावित प्रत्याशियों के नाम चिन्हित किए जा रहे हैं। अंतिम उम्मीदवार का चयन केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाएगा। नेताओं ने दावा किया कि पार्टी के प्रति जनता का रुझान तेजी से बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है।

आर्थिक सीमाओं के बावजूद मजबूत दावेदारी

पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार किया कि आर्थिक संसाधन सीमित हैं, लेकिन जनसमर्थन के दम पर उक्रांद आगामी चुनाव में मजबूती से उतरेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने की संभावनाएं प्रबल हैं।

जन मुद्दों पर फोकस

बैठक में प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि राज्य गठन के 26 साल बाद भी बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। इन मुद्दों को लेकर पार्टी ने “हर घर चर्चा, हर घर पर्चा” अभियान चलाने का निर्णय लिया है, ताकि आम जनता तक अपनी बात पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही प्रदेशभर में जल्द ही रथ यात्रा निकालने की योजना भी बनाई जा रही है।

सरकार पर साधा निशाना

पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश आर्थिक रूप से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और संसाधनों का सही उपयोग नहीं हो रहा है। गैरसैंण को लेकर भी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, पुष्पेश त्रिपाठी, डॉ. शक्ति शैल कप्रवाण, चन्द्रशेखर कापड़ी, पूर्ण सिंह कठैत, राकेश सेमवाल, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ब्यास, कर्नल सुनील कोटनाला, शांति प्रसाद भट्ट और कार्यक्रम संयोजक केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन किरण रावत ने किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब

Tue Apr 14 , 2026
देहरादून: पीएम Narendra Modi के उत्तराखंड दौरे के दौरान राजधानी देहरादून में पहली बार 12 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो आयोजित किया गया। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और “मोदी-मोदी” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। डाट काली मंदिर में लिया आशीर्वाद रोड शो से पहले प्रधानमंत्री […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!