ओबीसी कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ओबीसी कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति एवं उपजातियां ओबीसी सूची में शामिल हैं, जिनके विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य की नीतियां और बजट गरीब, वंचित एवं कमजोर वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है।

इस अवसर पर ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद गणेश सिंह, सांसद विजय बघेल, साक्षी महाराज, विद्युत बरन महतो, रोडमल नागर, रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, अशोक कुमार यादव, गिरधारी यादव, मस्तान राव यादव, राजेंद्र गहलोत, शुभाशीष खूंटिया, मयंक कुमार नायक एवं भीम सिंह मौजूद रहे।

इस दौरान लोकसभा संयुक्त सचिव अतुल आनंद, उप सचिव पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पीएनबी के जोनल मैनेजर अनुपम आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

Sun May 17 , 2026
नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!