उत्तराखंड में रोड पर रोड रेज के दौरान फायरिंग, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली गलने से मौत

देहरादून : राजपुर रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने शहर को झकझोर दिया। रोड रेज के दौरान हुई फायरिंग में 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रिगेडियर जोशी रोज की तरह सुबह सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:45 से 7 बजे के बीच दो कारों में सवार लोगों के बीच तेज रफ्तार में पीछा और कहासुनी चल रही थी।

विवाद के दौरान एक कार से अचानक फायरिंग कर दी गई, जिसमें चली एक गोली वहां से गुजर रहे ब्रिगेडियर जोशी को जा लगी। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से उनका कोई लेना-देना नहीं था। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी अपनी कार कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने देहरादून की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर शहर के व्यस्त इलाकों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने की कार्यवाही

Tue Mar 31 , 2026
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि कि शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग या शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जाए इसी क्रम में कोटद्वार के कलालघाटी चौकी द्वारा क्षेत्र में शांति एवं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!