जिला सूचना अधिकारी पद पर प्रियंका जोशी ने संभाला कार्यभार

देहरादून : जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर प्रियंका जोशी ने अपने स्थानांतरण के उपरांत 21 अप्रैल 2026 को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला सूचना परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के दौरान कार्यालय में एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्मिकों ने प्रियंका जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने टीम वर्क को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. अंबेडकर ने वंचितों को दिलाए अधिकार, भाजपा उनके उत्थान को प्रतिबद्ध – नरेंद्र भारती

Wed Apr 22 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा अनसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती ने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर ने ही दबे-कुचले और वंचित वर्गों को संविधान के माध्यम से अधिकार दिलाए। गोपेश्वर में डॉ. भीमराव सम्मान अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!