कोटद्वार : सड़क के नीचे खाई में गिरी मिली मोटरसाइकिल, पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर थाने पहुंचाया

कोटद्वार : कोटद्वार क्षेत्र के गिवाई स्रोत से पुलिंडा जाने वाले मार्ग पर जामुन बैण्ड के पास सड़क से करीब 30 मीटर गहरी खाई में एक मोटरसाइकिल गिरी हुई मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को खाई से बाहर निकालकर सुरक्षित थाने पहुंचाया। फिलहाल वाहन स्वामी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल पारस रतूड़ी ने पुलिस टीम को सूचना दी कि जामुन बैण्ड के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची और खाई में उतरकर बाइक तक पहुंच बनाई। आसपास के क्षेत्र और झाड़ियों में गहन तलाश की गई, लेकिन मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला।

जांच में बाइक का नंबर HR26 FA-8962 (स्प्लेंडर) पाया गया। ई-चालान मशीन से वाहन का विवरण जांचने पर यह बाइक जुनैद पुत्र मोहम्मद, निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) के नाम पंजीकृत मिली। पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क करने के लिए उपलब्ध मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।

इसके बाद पुलिस टीम ने रस्सियों की मदद से मोटरसाइकिल को खाई से बाहर निकालकर सुरक्षा की दृष्टि से थाने पहुंचाया। पुलिस वाहन स्वामी या उससे संबंधित व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय बाइक चालक कहां गया और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सीएम धामी

Thu Jul 23 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना के तहत दो अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!