पौड़ी गढ़वाल : जिले में ऑनलाइन तकनीकी समस्या के कारण गैस बुकिंग के लिए मैनुअल व्यवस्था लागू

  • गैस बुकिंग के लिए अस्थायी मैनुअल व्यवस्था लागू, उपभोक्ता एजेंसी से कराएं बुकिंग: जिला पूर्ति अधिकारी

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में वर्तमान में गैस बुकिंग से संबंधित ऑनलाइन माध्यमों (व्हाट्सएप, मोबाइल एप आदि) में तकनीकी समस्याएं आने के कारण अस्थायी रूप से मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था लागू की गयी है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जनपद में गैस बुकिंग हेतु मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है। अब उपभोक्ता अपनी गैस बुकिंग सीधे संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गैस की आपूर्ति संबंधित गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर डिलीवरी व्यवस्था के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ एकत्रित न करें तथा बुकिंग के बाद एजेंसी द्वारा निर्धारित तिथि पर ही गैस प्राप्त करें, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर 

  • पोखड़ा गैस सर्विस, पोखड़ा – 7452825629,
  • गढ़वाल गैस सर्विस, पौड़ी – 8057912507
  • लैंसडौन गैस सर्विस, लैंसडौन – 7409694658, 01386-262220
  • अलकनन्दा इंडेन गैस सर्विस, श्रीनगर – 9412948667, 7895646025, 9456559505, 01346-253898, 01346-796282
  • कालागढ़ गैस सर्विस, कालागढ़ – 8057912512, 9760230579, 7902010313
  • शिवा गैस सर्विस, सतपुली – 9761083318
  • दुगड्डा गैस सर्विस, दुगड्डा – 8057912505, 7455061236
  • भाबर इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार – 8057912500, 9760944314
  • कोटद्वार गैस सर्विस, कोटद्वार – 01382-222283, 8057912514
  • पदमपुर गैस सर्विस, कोटद्वार – 9634020060
  • सिद्धबली इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार – 9690228111,
  • कामाक्षी इंडेन गैस सर्विस, धुमाकोट – 7248360224
  • श्रीनगर गैस सर्विस, श्रीनगर – 8057912524, 7409171856, 7579217921, 7505901330
  • शहीद मंगत गैस सर्विस, थलीसैंण – 9760408687
  • पाबौ गैस सर्विस, पाबौ– 9068559572, 8111202900, 9027529325, 8171398702
  • यमकेश्वर इंडेन गैस सर्विस, यमकेश्वर – 8057912531, 7902093534
  • ज्वाल्पा गैस सर्विस, पौड़ी – 7895970480, 9058652585
  • हिमगिरी गैस सर्विस, झंडीचौड़ – 9058819309
  • काशीरामपुर भारत गैस ग्रामीण वितरक, कोटद्वार – 8979586924, 8445512891, 7668432541
  • मां दीवा इंडेन ग्रामीण वितरक, चौबट्टाखाल – 9548543759
  • नागदेवगढ़ी इंडेन ग्रामीण वितरक, सुराड़ी (चैलूसैंण) 9761697554
  • विजय इंडेन ग्रामीण सर्विस, कोट (पौड़ी) – 8860534104, 9897565257, 9818885345
  • शिवगंगा भारत गैस सर्विस, उनेरी (रिखणीखाल) – 7417579613
  • लालपानी इंडेन ग्रामीण वितरक, लालपानी – 9837919423, 9927115036
  • विनसर इंडेन ग्रामीण वितरक, बूंगीधार – 9760585602,
  • महानंद भारत गैस सर्विस, भौन– 7453993733, 9897998019

उन्होंने जनपद के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं। जनपद में वर्तमान समय में घरेलू एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा जनपद को निरंतर रूप से गैस की आपूर्ति प्राप्त हो रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध

Sun Mar 15 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस ने रसोई गैस संकट को लेकर गटर नाले से गैस उत्पन कर चाय व पकोड़े तलने के साथ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को खाली गैस चूल्हों के साथ गोपेश्वर बस स्टेशन पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे अनुसार गटर नाले […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!