रुड़की में युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश, जानें पर मामला

रुड़की : सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के अपहरण के प्रयास और उसके भाई के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से आहत युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी अपने भाई के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर स्थित रिश्तेदारी में जा रही थी। बुधवार शाम बेलड़ा अंडरपास के पास चार युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि युवकों ने युवती को जबरन खींचकर अगवा करने का प्रयास किया।

जब भाई ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जब मां और बेटी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास जा रही थीं, तब आरोपियों ने रास्ते में उन्हें दोबारा रोककर धमकाया और पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

घटना से डरी और मानसिक रूप से परेशान युवती ने बाद में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तत्काल कलियर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मामले में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों एवं FSSAI के नवीन प्रावधानों की दी गई जानकारी

Sun Jun 7 , 2026
पौड़ी : खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा खाद्य कारोबारियों को नवीन नियमों एवं प्रावधानों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विकासखंड पौड़ी के सभागार में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!