महिलाओं सीख रहे सिलाई का हुनर, आत्मनिर्भर बनाने की पहल

गोपेश्वर (चमोली)। पोखरी विकासखंड के भिकोंना गांव में 50 से अधिक महिला श्रमिकों को 45 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के समन्वय से डीटीआर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य श्रमिकों और उनके आश्रितों को हुनरमंद बनाकर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

डीटीआर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड के संयोजक ललित असवाल ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को आरपीएल और ईडीपी योजनाओं के तहत निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चमोली जिले के विभिन्न गांवों में संचालित इस कार्यक्रम के जरिए श्रमिकों को आजीविका के नए विकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिलाई-कढ़ाई के साथ ब्यूटी पार्लर, खाद्य प्रसंस्करण, प्लंबर और सेफ्टी जैसे विभिन्न ट्रेडों में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे श्रमिक अपने कौशल को विकसित कर रोजगार पाने और स्वरोजगार शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

इस दौरान ग्राम प्रधान सुचिता देवी, राजेश्वरी देवी और सिलाई प्रशिक्षिका रितू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार : PG कॉलेज में She for STEM कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

Sat Oct 10 , 2026
कोटद्वार : डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST), देहरादून के तत्वावधान में विज्ञान संकाय की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं हेतु ‘She for STEM’ कार्यक्रम के अंतर्गत अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!