दूधिया रोशनी से जगमगाया ऐतिहासिक आदिबदरी मंदिर समूह

चमोली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के प्रयासों से अब ऐतिहासिक आदिबदरी मंदिर समूह रात के समय दूधिया प्रकाश में नहाया हुआ नजर आएगा। विभाग के महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत के निर्देशों के बाद मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इस पहल के तहत मुख्य मंदिर के गर्भगृह, दर्शनार्थी कक्ष और कीर्तन मंडप समेत पूरे परिसर को विशेष लाइटों से सुसज्जित किया गया है, जिससे पूर्व में अंधेरे में रहने वाला यह प्राचीन स्थल अब रात में भी आकर्षक एवं भव्य दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही मंदिरों की केमिकल वॉशिंग और शौचालय विस्थापन जैसे कार्यों से परिसर की स्वच्छता और गरिमा भी बढ़ी है। एएसआई के सीए प्रमोद सेमवाल ने बताया कि मंदिर के पृष्ठ भाग में भी जल्द ही लाइटों का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर की इस नई व्यवस्था पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा और स्थानीय व्यापार संघ ने पुरातत्व विभाग के उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ज्योतिर्मठ आपदा : ढाई साल बाद भी अधर में प्रभावितों का भविष्य

Sat Feb 21 , 2026
ज्योतिर्मठ : आपदा की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ के पुनर्वास और स्थिरीकरण की सुस्त रफ्तार ने स्थानीय जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया है। ‘जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति’ ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन भेजकर अपनी सात सूत्रीय मांगों को दोहराया है। समिति […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!