शादी समारोह के बीच हाईवोल्टेज हंगामा, दूल्हे राजा की खुली पोल, बैंकट हॉल पहुंची पुरानी मोहब्बत

रूडकी/हरिद्वार : रुड़की में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक बैंकट हॉल पहुंच गई। प्रेमिका ने दूल्हे पर प्यार, निकाह और तलाक के नाम पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए। हंगामा इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया और आखिरकार दूल्हा बारात लेकर बैरंग लौट गया। मामला रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ गांव से एक बारात बड़े धूमधाम से बैंकट हॉल पहुंची थी। शादी की रस्में चल रही थी मेहमान जश्न में शामिल थे तभी अचानक एक युवती बैंकट हॉल पहुंची और उसने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। 

युवती का दावा है कि उसका दूल्हे के साथ पिछले करीब 10 साल से प्रेम संबंध था। उसने आरोप लगाया कि युवक ने निकाह का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और बाद में उसकी शादी तुड़वाने का दबाव भी बनाया। प्रेमिका का कहना है कि युवक ने उससे वादा किया था कि तलाक और इद्दत पूरी होने के बाद वह उसी से शादी करेगा। युवती ने यह भी दावा किया कि इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ था और गांव के जिम्मेदार लोगों ने भी दस्तखत किए थे लेकिन बुधवार रात जब उसे पता चला कि युवक किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर रहा है तो वह सीधे बैंकट हॉल पहुंच गई। प्रेमिका के आरोपों के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। 

 

बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने हालात बिगड़ते देख लड़की की विदाई से इनकार कर दिया वहीं माहौल तनावपूर्ण होता देख बाराती भी धीरे-धीरे वहां से निकलने लगे और आखिरकार दूल्हा बैरंग लौट गया। फिलहाल मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि यह मामला पुलिस तक पहुंचता है या फिर दोनों पक्ष आपसी स्तर पर इसे सुलझाने की कोशिश करेंगे।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में हरियाणा की युवती से बंधक बनाकर दुष्कर्म, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri May 15 , 2026
रुड़की। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में हरियाणा की एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!