रन फॉर योग दौड़ में गूंजा स्वस्थ चमोली का संकल्प, युवाओं ने दिखाई दमखम

  • पुरुष वर्ग में आदित्य और महिला वर्ग में निशा रहीं अव्वल

गोपेश्वर (चमोली)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चमोली की ओर से बुधवार को गोपेश्वर में रन फॉर योग दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से शुरू इस दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में आदित्य ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय तथा अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में निशा प्रथम, आरुषी द्वितीय और कुमकुम तृतीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रन फॉर योग केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद और खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ युवाओं को तनाव, अवसाद और नशे जैसी प्रवृत्तियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजन के माध्यम से लोगों को नियमित योगाभ्यास, शारीरिक सक्रियता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित कुमार, रविंद्र राणा, गायत्री पाल, नीलम बत्र्वाल, साधना कुमाईं, अनु जोगेला, अनूप सेमवाल, विमल शाह, पीयूष कपिल, अरविंद सती, अर्जुन नेगी, ताजबर सिंह तोपाल, तनवीर अहमद, शिवानी रावत आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, शराब पीकर वाहन चलाने पर एक वाहन सीज, रैश ड्राइविंग और ओवरस्पीडिंग पर भी सख्त कार्रवाई, 116 वाहन चालकों के चालान

Wed Jun 17 , 2026
पौड़ी : जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सघन यातायात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!