स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल, कोटद्वार में होगी निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला

कोटद्वार : स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने तथा जनपद के उद्यमियों को निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार द्वारा 03 जून 2026 को एक दिवसीय निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें स्थानीय उद्यमी, स्वयं सहायता समूह, व्यवसायी, स्टार्टअप संचालक एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारक प्रतिभाग करेंगे।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को निर्यात से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इसमें निर्यात के अवसर, निर्यात नीतियां, उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में संभावनाएं, आवश्यक दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता मानक, वित्तीय सहायता योजनाएं तथा सरकारी प्रोत्साहन कार्यक्रमों की जानकारी शामिल होगी। इसके अलावा विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को निर्यात प्रक्रिया की बारीकियों, वैश्विक बाजारों की मांग तथा प्रतिस्पर्धी माहौल में अपने उत्पादों को स्थापित करने के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उत्पादकों एवं उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ना तथा उन्हें निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों को नए बाजार मिलेंगे, जिससे उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

उन्होंने जनपद के सभी इच्छुक उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों तथा व्यवसायियों से इस कार्यशाला में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। यह कार्यशाला “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज; एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण

Mon Jun 1 , 2026
  देहरादून। आगामी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) को सफल और प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को नगर निगम सभागार में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजरों और सहायक कार्मिकों के लिए दूसरे चरण का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!