चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार देर रात 4.9 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी। भूकंप के झटके उत्तराखंड के कई इलाकों के साथ दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप 6 अक्टूबर की रात 10:23:13 बजे आया। इसकी गहराई 13 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि भूकंप का केंद्र चमोली में जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में रहा।

भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद कई जगह लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप से किसी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप की प्रमुख जानकारी:

  • तीव्रता: 4.9
  • समय: रात 10:23:13 बजे
  • गहराई: 13 किलोमीटर
  • अक्षांश: 30.103° N
  • देशांतर: 79.561° E
  • केंद्र: चमोली, उत्तराखंड
  • जोशीमठ से दूरी: करीब 50 किलोमीटर दक्षिण

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपदों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग – मुख्य सचिव

Wed Oct 7 , 2026
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में जनपदों के शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जनपदों से सम्बन्धित लंबित प्रकरणों की विस्तार से जानकारी लेते हुए उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!