न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस

गोपेश्वर (चमोली)। राज्य के विभिन्न जनपदों में न्यायालयों को बम से उडाने की धमकियों के बीच चमोली पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने गोपेश्वर की जिला जजी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से राज्य के न्यायालयों को ई-मेल के माध्यम से बम से उडाने की धमकियां मिल रही हैं।

एसपी पंवार ने जिला जजी परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इसके तहत उन्होंने एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर को खाली करवाया। न्यायालय परिसर का गहन तकनीकी निरीक्षण कर सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान एसपी पंवार ने कहा कि प्रवेश एवं निकास द्वारों पर केवल वैध पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक आंगतुक की स्क्रीनिंग के लिए एलआईयू एवं स्थानीय पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। न्यायालय के कर्मचारियों की भी प्रवेश द्वार पर ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके तहत जिनके पास पहचान पत्र न हो उनकी पुष्टि की जाएगी। कुख्यात अपराधियों की पेशी के दिनों में पूर्व सूचना के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को मुस्तैद रखा गया है। यह टीम पुलिस लाइन/एसपी आफिस के समीप उपलब्ध रहेगी। पुलिस बल की ओर से नियमित पैट्रोलिंग की जाएगी। इस दौरान न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों की आवश्यता एवं सुदृढीकरण के संबंध में भी समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक पंवार ने कहा कि न्यायालयों और न्यायाधीशों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा आडिट किया गया है और अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। कहा कि चमोली पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

इस दौरान एसपी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट लवल कुमार वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार तथा न्यायालय कर्मचारियों के साथ सुरक्षा, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह रावत तथा सचिव संदीप रावत और अन्य अधिवक्ताओं के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक भी की गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम

Sat Feb 21 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए डाक्टरों को प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। बाल एवं मातृ मृत्यु से संबंधित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को पंजीयन प्रसव से पूर्व होने वाली चार एएनसी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!