CEC ज्ञानेश कुमार की Z प्लस सुरक्षा हुई और मजबूत, विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच केंद्र का फैसला

नई दिल्ली। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। दिल्ली और आगरा स्थित उनके आवास के साथ निर्वाचन आयोग के कार्यालय तथा उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा में भी जवानों की संख्या बढ़ाई गई है।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास के बाहर हुए प्रदर्शनों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने 27 सितंबर को उनके इस्तीफे की मांग को लेकर नई मोती बाग स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया था, जिसे पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया था।

नई मोती बाग कॉलोनी स्थित आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, अशोक रोड स्थित निर्वाचन सदन के अंदर और बाहर भी अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। यहां सीआईएसएफ के साथ सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मात्र 300 रुपए के लिए कर डाले 3 मर्डर, रायपुर क्षेत्र में हुई बुजुर्ग दम्पत्ति व नौकरानी की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat Oct 10 , 2026
देहरादून। आज दिनांक: 06-10-26 को समय अपरान्ह करीब 03:10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को तपोवन क्षेत्र में विष्णुलोक कालोनी में एक व्यक्ति द्वारा घर में चोरी किये जाने तथा उसे मौके पर लोगों द्वारा पकड लिये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!