पत्रकार कल्याण कोष से 9 आश्रितों को पांच-पांच लाख की सहायता, तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन की संस्तुति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के कल्याण और सम्मान से जुड़े विभिन्न प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया गया।

समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को आठ हजार रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन प्रदान किए जाने की भी अनुशंसा की गई।

बैठक में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सूचना विभाग पत्रकारों से संबंधित प्रकरणों पर तत्परता से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्राप्त मामलों के संवेदनशील और शीघ्र निस्तारण के लिए नियमित रूप से समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि पात्र पत्रकारों और उनके परिवारों को समय पर राहत मिल सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू

Thu Jul 23 , 2026
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत लेखा संवर्ग के कुल 379 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 79/उ०अ०से०च०आ०/2026 दिनांक 21 जुलाई 2026 को प्रकाशित किया है। आयोग के अनुसार इन पदों में लेखाकार, सहायक लेखाकार, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!