जनगणना को लेकर प्रशासन ने की कवायद शुरू

गोपेश्वर (चमोली)। भारत में 2027 में होने जा रही जनगणना के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत 19 से 21 फरवरी तक अधिकारियों तथा कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायकों और सेंसस कलर्क का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 19 से 21 फरवरी तक प्रस्तावित किया गया है। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को आयोजित होने जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि 2011 में जनगणना हुई थी। अपरिहार्य कारणों के चलते 2021 में जनगणना नहीं हो पाई थी। अब 2027 में जनगणना होने जा रही है तो इसके लिए अभी से प्रशिक्षण की तैयारियां प्रारंभ होने लगी है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली : जिले में 9224 परीक्षार्थी लेंगे बोर्ड परीक्षा में भाग

Sat Feb 21 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में 21 फरवरी से शुरू होने जा रही उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में 9224 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शुरू होने पहले केंद्र व्यवस्थापक सभी व्यवस्थाओं को जायजा लेंगे। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!