संगठन विस्तार में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह – प्रदेश प्रभारी

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस का सभी स्तरों पर संगठनात्मक विस्तार जल्द होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सक्रिय तौर पर काम करने वालों को संगठन में तरजीह दी जाएगी।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के बल पर ही विधानसभा चुनाव को फतह किया जाएगा। कहा कि प्रदेश, जनपद तथा ब्लाॅक स्तर पर जल्द ही कांग्रेस संगठन का विस्तार किया जाएगा। विस्तार में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। संगठन को गुटबाजी से दूर रखा जाएगा। महिलाओं को खासा प्रतिनिधित्व भी प्रदान किया जाएगा।

शैलजा ने कहा कि संगठन के जरिए ही चुनाव को फतह किया जा सकता है। इसके चलते अब कांग्रेस का संगठन को सुदृढ़ करने पर खासा फोकस रहेगा। कहा कि संगठन विस्तार में विलंब की शिकायतों को देखते हुए जल्द ही सभी स्तरों पर विस्तार करने की कवायद की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं को खास प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने अनुभवी तथा नए चेहरों को भी संगठन में तरजीह देने की बात कही। कहा कि कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की पहल की जाएगी। बूथ लेबल तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसमें व्यक्ति विशेष के बजाय काम करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि पार्टी की रीढ़ कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही चुनाव जीता जा  सकता है। इसलिए इसमें गुटीय वर्चस्व की आंच नहीं दी जाएगी। भाजपा संगठन पर कटाक्ष करते हुए उनका कहना था कि इस पार्टी में अब हिटलरशाही चल रही है। कांग्रेस में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुपालन किया जाता है। इसलिए अब कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं है। सभी का लक्ष्य कांग्रेस की बेहतरी होना चाहिए ना कि व्यक्ति विशेष की। अब महत्वकांक्षा के बल पर स्वार्थी लोगों को पार्टी में जगह नहीं होगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : शांति भंग कर अराजकता फैलाने की कोशिश, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर संभाला मोर्चा

Tue May 12 , 2026
पौड़ी : थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को समझाने एवं शांत कराने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!