उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल

रुद्रप्रयाग। जिले के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम, जखोली पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने खाई में उतरकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेजा। घायलों में वाहन चालक राजीव कुमार (46) निवासी ललूड़ी जखोली, गजेन्द्र सिंह (40) निवासी काण्डई मयाली तथा छुम्मा देवी (55) निवासी बुढना शामिल हैं। इनमें छुम्मा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति

Sun Jun 21 , 2026
तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश विजिलेंस जांच में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप प्रथम दृष्टया साबित, सरकार का संदेश- ‘भ्रष्टाचारियों को नहीं मिलेगी राहत’ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में अब तक की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!