भारत सरकार के मंत्रालयों की संयुक्त पहल : देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 26 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष “रोजगार मेला”

देहरादून : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से देहरादून में एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रेंजर्स ग्राउंड, दर्शनलाल चौक के पास, 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक ‘दिव्य कला मेला’ आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, डीजीई, भारत सरकार के नेशनल करियर सर्विस सेंटर फॉर डिफरेंटली एबल्ड, देहरादून और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के एनडीएफडीसी द्वारा संयुक्त रूप से 26 फरवरी 2026 को प्रातः 9ः30 बजे से एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
एनसीएससी फार डीए, देहरादून के उपनिदेशक (रोजगार) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संयुक्त रोजगार मेले में कई नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो योग्य दिव्यांग उम्मीदवारों का मौके पर ही साक्षात्कार कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। रोजगार के अवसरों के अतिरिक्त, मेले में आने वाले सभी दिव्यांगजनों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन एवं ऋण संबंधी जानकारी, कौशल विकास और प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी व विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत करियर मार्गदर्शन उपलब्धता रहेगी। उपनिदेशक ने सभी इच्छुक दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे मेले में भाग लेने के लिए 26 फरवरी को प्रातः 9ः30 बजे अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी व 2 सेट में बायोडाटा अवश्य साथ लाएं। मेले में भाग लेने के लिए दिव्यांगजन अपना पंजीकरण विभाग द्वारा जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके पहले से कर सकते हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन के लिए जिला प्रशासन व आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू

Fri Feb 20 , 2026
आधुनिकता की नई छलांग;गोल्फकार्टयुक्त मसूरी; रिक्शा चालकों की आय में वृद्धि, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों व पर्यटकों को आधुनिक आवागमन सुविधा डीएम ने आरईसी फांउडेशन एमडी एवं अपर सचिव भारत सरकार को इसी माह एमओयू के लिए किया आग्रह विधायक मसूरी एवं रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में होगा एमओयू […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!