फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

  • स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं एसीआईसी उत्तरांचल यूनिवर्सिटी फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास

देहरादून : उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्पार्क टेक्नोलॉजीज , ऐ सी आई सी उत्तराँचल यूनिवर्सिटी फाउंडेशन और स्पेक्स द्वारा फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब की स्थापना की गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिक्षा, विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्टेम लैब का उद्घाटन, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट अंकिता जोशी, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. धरम बुधि, अध्यक्ष प्रबंधन समिति डॉ. देवेंद्र भसीन, सदस्य प्रबंधन समिति अवनीश ओबोरॉय एवं अध्यक्ष SPECS डॉ. बृज मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट अंकिता जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि “आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है और अवलोकन उसका पहला चरण है। स्टेम लैब विद्यार्थियों में रचनात्मकता विकसित करने तथा विज्ञान को सहज रूप से सीखने का उत्कृष्ट वातावरण तैयार करती है।”

इस अवसर पर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. धरम बुधि ने कहा कि विज्ञान की शिक्षा व्यवहारिक एवं आनंददायक तरीके से दी जानी चाहिए, जिससे विद्यार्थी प्रयोगों के माध्यम से सीख सकें और वैज्ञानिक सोच विकसित कर सकें।

अध्यक्ष प्रबंधन समिति डॉ. देवेंद्र भसीन ने भी विद्यार्थियों के जीवन में विज्ञान शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्टेम शिक्षा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को सक्षम बनाएगी।डॉ. देवेंद्र भसीन ने विद्यार्थियों के जीवन में विज्ञान शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्टेम शिक्षा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को सक्षम बनाएगी।

इसी क्रम में अध्यक्ष SPECS डॉ. बृज मोहन शर्मा ने कहा कि स्टेम लैब सोच, अवलोकन, प्रयोगात्मक गतिविधियों, सीखने तथा विज्ञान को खेल-खेल में समझने की कुंजी है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए असीम संभावनाएँ प्रदान करता है। स्टेम शिक्षा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट वर्ग में नमरा, पल्लवी शर्मा, ज्योति गौतम, जीनत एवं अदीबा अकील तथा हाईस्कूल वर्ग में मुनंज्जा को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

विद्यालय द्वारा विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले सहयोगियों को “विज्ञान संचारक सम्मान” से भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अनीता गहलोत, स्पार्क टेक्नोलॉजीज, दिव्या बंसल, स्मार्ट सर्किट्स इनोवेशन, सेल्टोस इनोवेशन फाउंडेशन, मोहित अग्रवाल तथा हिमांशु तिवारी प्रमुख रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मोना बाली ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में स्टेम लैब की स्थापना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। आज का यह शुभ दिन हमारी उस सुंदर परिकल्पना के साकार होने का प्रतीक है, जिसे हमने लंबे समय से अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संजोया था।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की जिज्ञासा, उनका उत्साह और कुछ नया सीखने की उनकी आतुरता विद्यालय को निरंतर प्रेरित कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो विद्यालय के वातावरण में नवाचार, खोज और रचनात्मकता की नई ऊर्जा का संचार हो गया हो। यह स्टेम लैब केवल एक कक्ष नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों, कल्पनाओं और वैज्ञानिक सोच को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगी।

प्रधानाचार्या मोना बाली ने आगे कहा कि इस सपने को साकार करने में सभी सहयोगियों का विश्वास, समर्पण और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगी तथा उनके भीतर नवाचार और आत्मविश्वास की नई ज्योति प्रज्वलित करेगी। कार्यक्रम में हरी राज सिंह , बालेंदु जोशी , शांति बिष्ट, सुजाता शर्मा, रेणु जोशी, शीतल, नीरज उनियाल, सौरभ कौशल, सचिन शर्मा, रवि सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएँ, शिक्षकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैश्विक स्तर पर बने ‘दून सिल्क’ ब्रांड की अलग पहचान – डॉ धन सिंह रावत

Sun May 17 , 2026
देहरादून : प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज प्रेमनगर स्थित उत्तराखंड कोऑपरेटिव रेशम फेडरेशन लिमिटेड के सिल्क पार्क भवन मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दून सिल्क रिटेल आउटलेट, रेशम वस्त्र बुनाई कार्यशाला, प्रशिक्षण केंद्र एवं कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!