मुंब्रा में ‘ड्रम कांड’ : प्रेमिका ने पति और भाई संग मिलकर प्रेमी की हत्या, शव नाले में फेंका

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंब्रा इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने मेरठ के चर्चित “ड्रम कांड” की याद ताजा कर दी है। यहां एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने प्रेमी की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को हरे रंग के ड्रम में बंद कर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला का पति समेत दो आरोपी अब भी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, मुंब्रा निवासी अरबाज मकसूद अली खान घर से दादर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने अरबाज के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली। तकनीकी जांच में पता चला कि उसकी आखिरी लोकेशन वर्सोवा इलाके में थी। इसी दौरान उसकी कथित प्रेमिका मेहजबीन शेख की लोकेशन भी उसी क्षेत्र में पाई गई। शक के आधार पर पुलिस ने मेहजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरुआत में आरोपी महिला पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की साजिश का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मेहजबीन ने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज को पैसे के बहाने वर्सोवा बुलाया था। वहां आरोपियों ने पहले उसके हाथ-पैर बांधे और फिर प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बड़ा हरा ड्रम खरीदा। शव को ड्रम में बंद कर मुंब्रा के एक सुनसान नाले में फेंक दिया गया ताकि पहचान छिपाई जा सके और सबूत मिटाए जा सकें।

पुलिस ने नाले से शव बरामद कर लिया है। मामले में मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी हसन और एक अन्य साथी मुजम्मल पठान की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब का उद्घाटन, विज्ञान एवं नवाचार को मिलेगा नया आयाम

Sun May 17 , 2026
स्पार्क टेक्नोलॉजीज , स्पेक्स एवं एसीआईसी उत्तरांचल यूनिवर्सिटी फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास देहरादून : उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्पार्क टेक्नोलॉजीज , ऐ सी आई सी उत्तराँचल यूनिवर्सिटी फाउंडेशन और स्पेक्स द्वारा फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अत्याधुनिक स्टेम लैब की स्थापना की गई। इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!