मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने दिया धरना

गोपेश्वर (चमोली)। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। डाक बंगला परिसर में महासंघ के जिलाध्यक्ष अमित घिल्डियाल की अध्यक्षता में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि 27 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए धरने का कार्यक्रम प्रथम चरण में आयोजित किया गया है। इसके तहत वेतन विसंगति, एसीपी का लाभ देने, 10-16 व 26 वर्ष में समान वेतनमान, जल संस्थान व पेयजल निगम का एकीकरण/राज्यकरण सेट एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति, राज्य में डाइट की नियुक्तियों को कनिष्ट से वरिष्ठ पदों को प्रमोशन से भरे जाने की मांग उठाई गई। कहा कि इन समस्याओं का समाधान न होने पर आगे आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत 23 फरवरी को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान शाखा अध्यक्ष शालिनी रावत, विपिन नौटियाल आदि ने  विचार व्यक्त किए। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इसमें सभी मांगों के निस्तारण का आग्रह किया गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनगणना को लेकर प्रशासन ने की कवायद शुरू

Sat Feb 21 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। भारत में 2027 में होने जा रही जनगणना के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत 19 से 21 फरवरी तक अधिकारियों तथा कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायकों और सेंसस कलर्क का […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!