मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल में 389 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पौड़ी : मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय पौड़ी द्वारा रांसी स्टेडियम पौड़ी में आयोजित जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में दो दिनों में 389 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चयन ट्रायल के प्रथम दिन 12 अगस्त को विकासखंड, नगर पालिका एवं नगर निगम स्तर से चयनित 14 से 17 आयुवर्ग के 150 बालक एवं 101 बालिकाओं सहित कुल 251 खिलाड़ियों ने 12 खेलों में प्रतिभाग किया। वहीं, आज 13 अगस्त को ट्रायल के दूसरे दिन 17 से 19 आयुवर्ग के 91 बालक एवं 47 बालिकाओं सहित कुल 138 खिलाड़ियों ने 12 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।

जनपद स्तरीय चयन ट्रायल के सफल संचालन में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, युवा कल्याण विभाग तथा जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारी बारिश के अलर्ट के बीच देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में 14 अगस्त को स्कूल बंद

Fri Aug 14 , 2026
देहरादून/नैनीताल/पिथौरागढ़। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए तीन जिलों में 14 अगस्त 2026 को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!