पौड़ी गढ़वाल : 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम में शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल

पौड़ी : मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम, पौड़ी में आयोजित किए जाएंगे। योजना के तहत जनपद के 08 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाओं का चयन कर उन्हें खेल प्रतिभा के विकास हेतु प्रतिमाह ₹1500 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को बालक वर्ग तथा 29 जुलाई को बालिका वर्ग के लिए विकासखंड दुगड्डा, द्वारीखाल, यमकेश्वर, नैनीडांडा, रिखणीखाल, बीरोंखाल, जयहरीखाल एवं थलीसैंण सहित नगर पालिका दुगड्डा और नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित होंगे। इसके बाद 30 जुलाई को बालक वर्ग तथा 31 जुलाई को बालिका वर्ग के लिए विकासखंड पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, पाबौ, खिर्सू, एकेश्वर एवं पोखड़ा के साथ नगर पालिका पौड़ी तथा नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। एक अगस्त को आरक्षित दिवस रखा गया है।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत छह आयु वर्गों में जनपद से कुल 150 बालक एवं 150 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को वर्ष 2026-27 के दौरान प्रतिमाह ₹1500 की छात्रवृत्ति उपलब्ध करायी जाएगी, जिससे उन्हें नियमित खेल प्रशिक्षण, बेहतर अभ्यास तथा अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी पात्र बालक-बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ रांसी स्टेडियम, पौड़ी पहुंचकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला उद्योग केन्द्र कोटद्वार में AI टूल्स सहित तीन माह का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण

Sat Jul 25 , 2026
कोटद्वार : डिजिटल युग में युवाओं, उद्यमियों एवं व्यवसायियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें स्वरोजगार और व्यवसाय विस्तार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से जिला उद्योग केन्द्र, कोटद्वार द्वारा तीन माह का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!