टिकट किसी को भी मिले सभी को भाजपा के लिए काम करना होगा – राजेंद्र भंडारी

पोखरी (चमोली)। भाजपा नगर मंडल पोखरी की ओर से पूर्व सैनिक सभागार में नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत की अध्यक्षता में शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने संगठन में एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि टिकट किसी को भी मिले, सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है और सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

मंडल प्रभारी अनूप सिंह नेगी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहना होगा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, वन सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. मातबर सिंह रावत, नारायण सिंह, सभासद कुसुम कंडारी, महिला आयोग सदस्य वत्सला सती, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता चमोला, मीनू रावत, अनूप चंद्र रौतियाल आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील

Sat Jul 4 , 2026
देहरादून : मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 07 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र जमा करना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिले के ऐसे सभी पात्र नागरिकों से तत्काल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!