सीओ त्रिवेन्द्र सिंह राणा ने विवेचकों की ली क्लास, दिए सख्त निर्देश

कर्णप्रयाग (चमोली) । पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा ने शनिवार को कोतवाली कर्णप्रयाग एवं थाना थराली के समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष (ओआर) लेकर लंबित प्रकरणों, जन शिकायतों और न्यायालयीय मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में लंबित एवं पार्ट-पेंडिंग विवेचनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। पुलिस उपाधीक्षक ने गंभीर और संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकरण को लंबित न रखने के निर्देश दिए।

जनसामान्य द्वारा दिए गए शिकायत पत्रों की जांच और निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में सीसीटीएनएस, आईसीजेएस एवं अन्य पुलिस पोर्टलों पर लंबित प्रविष्टियों की भी समीक्षा की गई। सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित ऑनलाइन प्रविष्टियों को तत्काल पूर्ण कर प्रत्येक कार्रवाई को समयबद्ध रूप से अपडेट करें।

न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती एवं कुर्की वारंटों की तामील की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई कर शीघ्र तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंसों के सत्यापन अभियान, लंबित पंचायतनामों, शस्त्र लाइसेंस संबंधी प्रकरणों और मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई चालानी कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

पुलिस उपाधीक्षक ने सभी विवेचकों को लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, अभिलेखों के उचित संधारण और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड का गौरव, लैंसडाउन से 258 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल

Sun Jun 21 , 2026
लैंसडाउन : उत्तराखंड के ऐतिहासिक सैन्य नगर लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में शुक्रवार को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के साथ 258 अग्निवीर भारतीय थल सेना का हिस्सा बन गए। 24 सप्ताह के कठोर सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद इन जवानों ने राष्ट्र की संप्रभुता, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!