जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के ट्रांजेक्शन मामले में पिरान कलियर से युवती गिरफ्तार

हरिद्वार : जिले के पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसफनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया। युवती पर पाकिस्तान के माध्यम से करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन में शामिल होने का आरोप है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र की पुलिस ने कुछ दिन पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन करता था। इसी दौरान उसने हरिद्वार के आसफनगर निवासी एक युवती का नाम भी बताया।

इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस की मदद से आसफनगर गांव में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को युवती की पहचान करने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहचान होने के बाद पुलिस ने युवती सोनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

लंबी पूछताछ के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर युवती को अपने साथ ले गई। हालांकि छापेमारी के दौरान मौके से कोई नकदी बरामद नहीं हुई, लेकिन मामला करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन से जुड़ा बताया जा रहा है।

अचानक हुई इस कार्रवाई से परिजन और आसपास के लोग भी हैरान रह गए। क्षेत्र में चर्चा है कि युवती लंबे समय से पाकिस्तान के जरिए संदिग्ध नकदी ट्रांजेक्शन में शामिल थी। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

पिरान कलियर के एसएचओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामला जम्मू-कश्मीर में दर्ज केस से संबंधित है। स्थानीय पुलिस ने केवल आवश्यक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और संदिग्ध लेन-देन के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दशक तक संघर्ष और राष्ट्रसेवा का पर्याय रहे विश्व नाथ शर्मा नहीं रहे

Thu May 28 , 2026
बरेली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी), युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लंबे समय तक जुड़े रहे समर्पित कार्यकर्ता श्री विश्व नाथ शर्मा का निधन हो गया। 54 वर्षीय शर्मा पिछले कुछ समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!