जंगलो में लगी आग से वन संपदा को हो रहा नुकसान

कर्णप्रयाग (चमोली)। नगर पालिका के शक्तिनगर के उपर के जंगलों तथा बरसाली, उम्मटा के जंगलों आग से घधक रहे है। जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

रविवार शांय को कर्णप्रयाग के उमा माहेश्वर आश्रम के ऊपर जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। चीड़ के पेड़ों का जंगल होने के कारण आग आसमान छु रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों तथा नगरीय इलाकों में धुएं के गुबार से धुंध छा गई। और लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

बरसाली निवासी आलोक पुरोहित तथा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों में आग लगने से ग्रामीणों की मवेशियों को चार पती का संकट पैदा हो गया है। नंदप्रयाग वन क्षेत्राधिकारी हेंमत विष्ट ने बताया कि वन कर्मियों को मौके पर भेज कर आग को बुझा दिया जाएगा।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुआवजे की मांग पर अड़े बहुगुणानगर के आपदा प्रभावित

Wed May 20 , 2026
कर्णप्रयाग (चमोली)। कर्णप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र के बहुगुणानगर में आपदा प्रभावित परिवारों का धरना सोमवार को बारहवें दिन भी जारी रहा। प्रभावित परिवार मुआवजा मिलने से पहले भूधंसाव ट्रीटमेंट कार्य शुरू नहीं करने की मांग पर अड़े रहे। धरने पर बैठे प्रभावित परिवारों को समझाने के लिए सोमवार को अलकेश […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!