डीएम गौरव कुमार की अध्यक्षता में नाबार्ड आरआईडीएफ परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, धीमी परियोजनाओं में तेजी लाने और जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सभागार में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई, लघु सिंचाई, कौशल शिक्षा एवं सेवायोजन, तकनीकी शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य तथा उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धीमी गति से संचालित परियोजनाओं में तेजी लाई जाए तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर कार्यों की सतत निगरानी करने तथा जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण एवं आवश्यक अवसंरचना कार्यों की पहचान करने को कहा, ताकि ऐसे प्रस्ताव नाबार्ड के आरआईडीएफ के अंतर्गत प्रेषित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र और संतुलित विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम)श्रेयांश जोशी ने जिले में आरआईडीएफ के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समग्र स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नाबार्ड के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए समयबद्ध रिपोर्टिंग एवं बेहतर कार्यान्वयन की बात कही। इस अवसर पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, सीएचओ नितेंद्र सिंह, सीवीओ अशीम देब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Wed May 6 , 2026
उपजिलाधिकारी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के साथ त्रैमासिक रूप से बैठक करने के निर्देश पौड़ी : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!