आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की मंडी में FDA का छापा, फलों में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई

रुड़की : महाराष्ट्र में तरबूज खाने से एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की खबर के बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की की कृषि मंडी में शुक्रवार तड़के छापेमारी की गई।

खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तरबूज, खरबूजा, पपीता और केले समेत विभिन्न फलों की गहन जांच की। इस दौरान कई स्थानों से सैंपल एकत्र कर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

छापेमारी के दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में किए जाने की आशंका है। वहीं, कई व्यापारियों के पास फलों को कृत्रिम रूप से पकाने से संबंधित वैध लाइसेंस भी नहीं पाया गया।

खाद्य उपायुक्त आर.एस. रावत ने बताया कि जिन व्यापारियों के पास आवश्यक लाइसेंस नहीं हैं, उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। निर्धारित 10 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे अत्यधिक चमकदार या असामान्य रूप से पके हुए फल खरीदने से बचें और सतर्कता बरतें।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम लोगों की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक

Sat May 2 , 2026
देहरादून। राष्ट्रीय स्तर पर आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा सी-डॉट द्वारा उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से सफल परीक्षण अलर्ट जारी किया गया। प्रातः […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!