डीएम गौरव कुमार ने की बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण कार्यों में कार्यदायी संस्थाओं के लंबित प्रस्तावों की समीक्षा, दिए निर्देश

  • डीएम ने मार्ग सुधारीकरण कार्यों के प्रस्तावों को सम्बंधित विभागों से मिलकर रिसॉल्व करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण कार्यों  के लंबित प्रस्तावों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं बीआरओ एवं एनएचआईडीसीएल द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिशासी अभियंता को ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी क्षेत्र के मध्य मार्ग सुधारीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी लंबित प्रस्तावों का संबंधित विभागों के समन्वय से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।
एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने  लंबित भूमि विवाद के प्रकरणो को उपजिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र सुलझाने तथा कार्य प्रारंभ करने की बात कही । इसके अतिरिक्त  उन्होंने भनेर पानी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु आवश्यक ब्लास्टिंग की अनुमति लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, बीआरओ से अधिशासी अभियंता केटी राव, एनएचआईडीसीएल के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।



Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में स्तन कैंसर जांच को नई रफ्तार, आधुनिक तकनीक से पौड़ी-टिहरी में सप्ताह में दो बार स्क्रीनिंग शिविर शुरू, सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे ने कहा – दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं आधुनिक जांच सुविधाएं

Tue Apr 28 , 2026
पहाड़ की महिलाओं के लिए बड़ी राहत, अब घर के नजदीक मिलेगी समय पर जांच और उपचार की सुविधा देहरादून : उत्तराखंड में महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। राज्य के पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!