बदरीनाथ धाम में फिर लौटी ठंड, बारिश और हिमपात से बदला मौसम

गोपेश्वर (चमोली)। उच्च हिमालय में स्थित बदरीनाथ धाम की पहाडियों पर बारिश तथा हिमपात से फिर ठंड लौट आई है। दरअसल बीते कुछ दिनों से बदरीनाथ धाम का मौसम खुश मिजाज बना हुआ था। इसके चलते ठंड का एहसास भी नहीं हो रहा था। सुहावने मौसम के बीच गुरूवार को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले तो मौसम सामान्य सा बना था। दोपहर बाद मौसम ने यकायक करवट बदली। इसके चलते बदरीनाथ धाम की पहाडियों पर बर्फवारी तथा बारिश के चलते फिर ठंड लौट आई है। वैसे भी पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में काफी तपिश देखने को मिल रही थी। यकायक मौसम के बदले मिजाज के चलते तीर्थयात्रियों को ठंड एहसास होने लगा है। हालांकि कई तीर्थयात्री बदरीनाथ की पहाड़ियों पर हिमपात होते देख अभिभूत हो उठे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने लिया अयोध्या अतिथि गृह निर्माण स्थल का विस्तृत जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Fri Apr 24 , 2026
अयोध्या/देहरादून : देश की धार्मिक राजधानी अयोध्या में उत्तराखंड सरकार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल शुरू की है। अयोध्या-फैजाबाद हाईवे पर प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह अब हकीकत का रूप लेता दिख रहा है। लगभग 54,000 (चव्वन हजार) वर्ग फीट क्षेत्र में बनने वाला यह […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!