नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, फरार आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपी दबोचा गया

कोटद्वार/पौड़ी। कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

नौकरी दिलाने के नाम पर लिए 18 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार जौनपुर, कोटद्वार निवासी सूर्यकांत बलूनी पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद बलूनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि हरिद्वार के शिवालिक नगर निवासी प्रदीप सैनी पुत्र महेंद्र सिंह सैनी ने उन्हें नौकरी लगाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये लिए। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने न तो नौकरी लगाई और न ही रकम वापस की। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दिए जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर कोतवाली कोटद्वार में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 126/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना में आरोपों की हुई पुष्टि

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। साक्ष्य संकलन के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे विवेचना में सहयोग के लिए बुलाया। हालांकि आरोपी पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों और आवास पर दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके से फरार मिला।

गैर जमानती वारंट के बाद पुलिस ने दबोचा

लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया। आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी गई। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद आरोपी प्रदीप सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • प्रदीप सैनी पुत्र महेंद्र सिंह सैनी, निवासी S-184, शिवालिक नगर, हरिद्वार।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक दिनेश चमोली, चौकी प्रभारी स्नेह, कोतवाली कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  • हेड कांस्टेबल आदित्य, पुलिस चौकी स्नेह, कोतवाली कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा, IAS बंशीधर तिवारी ने किया जल-सृष्टि पार्क का निरीक्षण, 8.63 करोड़ से संवरी जौहड़ की भूमि

Fri Aug 21 , 2026
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन जल-सृष्टि पार्क में जल संरक्षण के साथ आमजन के लिए आधुनिक सुविधाएं देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!