आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

लैंसडौन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल कुलदीप सिरोही, सेना मेडल, डिप्टी कमांडेंट, जीआरआरसी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाया। विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गूंज उठा तथा समूचा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, समूहगान, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। कक्षा एक एवं दो के नन्हें विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों की वेशभूषा धारण कर मनमोहक फैंसी ड्रेस प्रस्तुति दी। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूहगान एवं समूह नृत्य ने भी समारोह में उत्साह और उमंग का संचार किया।

मुख्य अतिथि कर्नल कुलदीप सिरोही ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों ने अपने अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्रदान किया है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए।”

इस अवसर पर रंजना सिरोही की गरिमामयी उपस्थिति भी सराहनीय रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी और कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति, एकता एवं गौरव को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए। 

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य विद्यार्थियों ने गांधी चौक में मार्च पास्ट में प्रतिभाग लिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा फैंसी ड्रेस, समूहगान एवं समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली में धूमधाम से बनाया स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया याद

Sat Aug 15 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रातः प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद स्कूलों, सरकारी संस्थानों और अद्र्वसरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!