सीएम धामी ने न्यायालय के स्मार्ट वीसी बोर्ड रूम और प्रदेश के प्रमुख मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में अत्याधुनिक पेपरलेस स्मार्ट वी०सी० बोर्ड रूम की स्थापना किए जाने हेतु ₹ 1.20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण, सुरक्षा चेक डैम एवं अन्य कार्यों के लिए ₹ 98.25 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 58.95 लाख की धनराशि प्रदान की गई है।

जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु ₹ 56.51 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 33.90 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में न्याय पंचायत मुख्यालय जखोल/फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण का समतलीकरण/सौन्दर्यीकरण किए जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹ 1.85 करोड़ के सापेक्ष ₹ 1.09 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के खर्कदेश पट्टी अंतर्गत बटकेश्वर मंदिर एवं तीर्थ स्थल का सौन्दर्यीकरण/निर्माण किए जाने हेतु ₹ 63.39 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 38.03 लाख तथा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम को विकसित किए जाने हेतु ₹ 54.81 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 32.88 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने ली कांवड़ यात्रा के लिए तैनात सभी जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक

Sat Jul 25 , 2026
पौड़ी : आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!