ऋषिकेश में बेटे ने मां को मारी गोली, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

ऋषिकेश। ऋषिकेश के पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में शनिवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक युवक ने अपनी ही मां को 12 बोर के तमंचे से गोली मार दी। गोली महिला के माथे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना गली नंबर-3, ए ब्लॉक, मंदिर के पास की है। सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि 32 वर्षीय सुमित गौड़ ने अपनी 63 वर्षीय मां उषा देवी गौड़ पर विवाद के दौरान फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी स्वयं घायल मां को लेकर एम्स ऋषिकेश पहुंचा।

पुलिस ने आरोपी सुमित गौड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पीड़िता के बड़े पुत्र अमित गौड़, निवासी माजरी ग्रांट, थाना डोईवाला, की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज तैयार करने वाला नामजद अभियुक्त बिजनौर से गिरफ्तार

Mon Jul 6 , 2026
श्रीनगर : कोतवाली श्रीनगर पर 25 मार्च 2026 को वादी जय सिंह चौहान, परीक्षा नियंत्रक, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर द्वारा एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि कासिफ कलीम एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा विश्वविद्यालय के नाम, अंकतालिकाओं, उपाधि प्रारूपों, विश्वविद्यालयीय मोहरों एवं संबंधित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!